#BreakingNews: RJD के वरिष्ठ नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के AIIMS में निधन !
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का आज नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. वह आइसीयू में वेंटिलेटर पर थे. रघुवंश कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, हालांकि बाद में वह ठीक भी हो गए थे. लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में आरजेडी से इस्तीफा दिया था.
लालू प्रसाद ने रघुवंश को लिखी थी चिट्ठी
रघुवंश प्रसाद सिंह लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे. पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी और चिट्ठी भी लिखी थी. अपनी चिट्ठी में लालू यादव ने कहा कि जब आप ठीक हो जाएंगे तो हम लोग बात करेंगे. आप कहीं नहीं जा रहे हैं.
लालू यादव ने लिखा, “आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है. मुझे तो विश्वास ही नहीं होता. अभी मेरे, मेरे परिवार और मेरे साथ मिलकर सिंचित राजद परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है. चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल बैठकर ही विचार किया है. आप जल्द स्वस्थ हो, फिर बैठकर बात करेंगे. आप कहीं नहीं जा रहे है. समझ लीजिए.”
Report By Mr.Sandeep D.Choubey
RIPE NEWS LIVE ( VARANASI )
0 Response to "#BreakingNews: RJD के वरिष्ठ नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के AIIMS में निधन !"
Post a Comment