त्रिपुरा में तैनात 2015 बैच के IAS अधिकारी सुधाकर शिंदे कि कोरोना से मौत।
*त्रिपुरा में तैनात 2015 बैच के IAS अधिकारी सुधाकर शिंदे कि कोरोना से मौत। नांदेड़ के रहने वाले थे.कुछ दिन पहले छुट्टी में घर आये थे.*
महाराष्ट्र में संक्रमण:कोरोना संक्रमण के कारण 2015 बैच के आईएएस सुधाकर शिंदे का निधन, त्रिपुरा कैडर में पोस्टेड थे
महाराष्ट्र में संक्रमण:कोरोना संक्रमण के कारण 2015 बैच के आईएएस सुधाकर शिंदे का निधन, त्रिपुरा कैडर में पोस्टेड थे

कोरोना वायरस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2015 बैच के अधिकारी सुधाकर शिंदे (त्रिपुरा कैडर) का शुक्रवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद आईएएस अधिकारी सुधाकर शिंदे को पहले नांदेड़ से औरंगाबाद के अस्पताल ले जाया गया और यहां तबियत बिगड़ने के बाद पुणे लाया जा रहा था।
पुणे पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। त्रिपुरा में तैनात शिंदे नांदेड़ के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले छुट्टी में घर आए थे। यहां आते ही वे कोरोना संक्रमित हो गए। शिंदे अपने पीछे एक बेटे और पत्नी को इस दुनिया में अकेला छोड़ गए हैं।
ट्विटर पर लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कोरोना संक्रमण के कारण भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारी सुधाकर शिंदे (त्रिपुरा कैडर) का निधन हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिवार को इस भयावह दुःख को सहने की शक्ति दे।
आईएएस प्रियंका शुक्ला ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-त्रिपुरा जेल सुधारों में सराहनीय काम करने वाले बेहतरीन अधिकारियों में से एक सुधाकर शिंदे आज कोविड -19 के खिलाफ जंग हार गए। भगवान आपके प्रियजनों को इस दुख के समय को सहन करने की शक्ति दे!
Report By Mr.Sandeep D.Choubey
RIPE NEWS LIVE ( VARANASI )
0 Response to "त्रिपुरा में तैनात 2015 बैच के IAS अधिकारी सुधाकर शिंदे कि कोरोना से मौत।"
Post a Comment