-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
नशामुक्त भारत से ही  बनेगा भारत विश्वगुरु-काशियाना फॉउंडेशन व डिस्क वाराणसी के संयुक्ततत्वाधान में गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय  संगोष्ठी विषय नशामुक्त भारत ( गांधी जी के विचार ) व प्रार्थना सभा का आयोजन कमच्छा स्थित देवा सेंटर पर आयोजित किया गया !

नशामुक्त भारत से ही बनेगा भारत विश्वगुरु-काशियाना फॉउंडेशन व डिस्क वाराणसी के संयुक्ततत्वाधान में गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय नशामुक्त भारत ( गांधी जी के विचार ) व प्रार्थना सभा का आयोजन कमच्छा स्थित देवा सेंटर पर आयोजित किया गया !

संदीप चौबे की रिपोर्ट :-

*नशामुक्त भारत से ही  बनेगा भारत विश्वगुरु**

काशियाना फॉउंडेशन व डिस्क वाराणसी के संयुक्ततत्वाधान में गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय  संगोष्ठी विषय नशामुक्त भारत ( गांधी जी के विचार ) व प्रार्थना सभा का आयोजन कमच्छा स्थित देवा सेंटर पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात गांधी जी के  चित्र को पुष्पांजलि कर व गांधी जी के सबसे प्रिय भजन वैष्णवजन के साथ प्राथना कि गई।*

तत्पस्च्यात एक मिनट का मौन व्रत रख कर हाथरस की बिटिया मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

*कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहें डॉ उत्तम 
जी ( सलाहकार सदस्य, दिव्यांगजन, भारत सरकार ) डॉ तुलसीदास जी ( संस्थापक, डिस्क वाराणसी ), डॉ सुनील मिश्र जी ( संयोजक, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, भाजपा काशी क्षेत्र ), सुमित सिंह ( संस्थापक,काशियाना फॉउंडेशन व सदस्य, राष्ट्रीय नशामुक्ति व पुनर्वास समिति, भारत सरकार ) जी उपस्तिथ रहें।


कार्यक्रम के दौरान *सुमित सिंह ने कहा कि आज गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर उन्हें भारत को नशामुक्त समाज बनाकर एक सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाये। आपको ज्ञात हो कि महात्मा गांधी जी ने  सर्वप्रथम 1917 में चंपारण में भारत को नशे से आज़ाद होने की बात कही थी पर देश का दुर्भाग्य है कि हम उनके इस सपने को पूर्ण अभी तक नही कर सकें हैं। पर हमारा संकल्प है कि जब भारत  अपने आज़ादी का शताब्दी वर्ष 2047 में जब मनाएं तब हम युवा भारत को इन नशेड़ियों से  भारत को आजाद कर सकें।
आपको ज्ञात हो कि भारत सरकार ने 272 जिलों का चयन किया है जो सर्वाधिक नशे करने वाले जिले हैं जिन्हें नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ा गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के बनारस सहित 32 जनपदों को चुना गया है।


डॉ तुलसीदास जी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम से सिर्फ़ हम गांधी जी को याद ही नही बल्कि उनके सपनों को पूर्ण भी करेंगे। आज जब सुमित जैसे युवा इस विषय पर चर्चा करतें है तो अनुभूति होती है कि यह देश सच में गांधी जी है। व निरंतर डिस्क वाराणसी ऐसे आयोजन करने के लिए सदैव तत्पर्य है।


डॉ उत्तम जी ने कहा कि गांधी जी  को एक सच्ची श्रद्धांजलि तब भी दी जा सकती है जब देश को हम नशामुक्त बनायेंगे। व गांधी एक व्यक्ति नही अपितु एक विचारधारा है जो आज कई सौ करोड़ लोग अनुशरण कर रहें।

डॉ सुनील मिश्र जी ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनने में नशा बाधक है। व गांधी जी ने जो भारत को विश्वगुरु बनाने का स्वप्न देखा है वो तभी पूरा होगा जब देश को नशामुक्त करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री जी का भी यही स्वप्न है कि अब युवाओं को नशे से दूर होना होगा। उन्होंने 2015 के अपने मन की बात में भी इस विषय को पूर जोर तरीक़े से कहा था।

कार्यक्रम का धन्यवाद काशियाना फॉउंडेशन के उपाध्यक्ष भावेश सेठ जी ने दिया। इस दौरान  धन्नजय यादव, देवेश सिंह, सगुन रघुवंशी जी, आदि लोग उपस्तिथ रहें।


Report By Mr.Sandeep D.Choubey

RIPE NEWS LIVE ( VARANASI )

0 Response to "नशामुक्त भारत से ही बनेगा भारत विश्वगुरु-काशियाना फॉउंडेशन व डिस्क वाराणसी के संयुक्ततत्वाधान में गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय नशामुक्त भारत ( गांधी जी के विचार ) व प्रार्थना सभा का आयोजन कमच्छा स्थित देवा सेंटर पर आयोजित किया गया !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article