-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
हाथरस मामलाः यूपी सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी हलफनामा, पीड़िता के घर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था !

हाथरस मामलाः यूपी सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी हलफनामा, पीड़िता के घर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था !


हाथरस मामलाः यूपी सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी हलफनामा, पीड़िता के घर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

संदीप चौबे की रिपोर्ट :-

हाथरस केस में सुप्रीम कोर्ट के सवालों का आज योगी सरकार को जवाब देना होगा. दरअसल कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से कई बिंदुओं पर सवाल किए हैं. वहीं, सुनवाई से पहले पीड़िता के घर की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित गैंगरेप केस और मौत के मामले में योगी सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी. देश की सर्वोच्च अदालत ने हाथरस केस को भयानक बताकर राज्य सरकार से निम्न तीन बिंदुओं पर जवाब देने के लिए कहा था.
  1. पीड़ित परिवार और गवाहों को किस तरह की सुरक्षा दी गई है?

  2. क्या पीड़ित परिवार ने अपने लिए वकील नियुक्त कर लिया है?

  3. इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला किस स्थिति में है.


कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह जांच को सही तरीके से चलाने के लिए उचित आदेश जारी करेगा. इन्ही सवालों के जवाब में योगी सरकार आज कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी. हालांकि, आज इस मामले की सुनवाई नहीं है. वह अगले हफ्ते होगी. इसी के साथ पीड़िता के परिवार की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ाते हुए उसके घर पर सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं.


पीड़ित परिवार को ट्रिपल लेयर सुरक्षा


वहीं, हाथरस के एसडीएम ने बताया कि पीड़िता के परिवार को अब ट्रिपल लेयर सुरक्षा दी गई है. उन्होने बताया कि बुधवार को ही मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए और परिवार की सहमति के बाद कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है साथ ही गांव में भारी सुरक्षा बल भी तैनात है.  बता दें कि बुधवार को एडीएम जे पी सिंह ने पीड़िता घर पहुंचे थे और पिता को बताया था कि उनकी सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।

Report By Mr.Sandeep D.Choubey

RIPE NEWS LIVE ( वाराणसी )

0 Response to "हाथरस मामलाः यूपी सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी हलफनामा, पीड़िता के घर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article