-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
क्राइम ब्रांच एवं थाना लंका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खेल रहे तीन अभियुक्त को किया गिरप्तार !

क्राइम ब्रांच एवं थाना लंका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खेल रहे तीन अभियुक्त को किया गिरप्तार !

संदीप चौबे की रिपोर्ट :-

वाराणसी पुलिस : आपकी अपनी पुलिस
कार्यालय        वरिष्ठ         पुलिस       अधीक्षक        वाराणसी                             फ़ोन + 91-542-2502655/2502644,   फैक्स-91-542-2501450,  ईमेल-sspvns-up@nic.in,       Facebook-policevaranasi
संख्या: पीआरओ 35/2020                                                                         दिनांक: अक्टूबर, 06/2020
*प्रेस नोट*

*दिनांक 05.10.2020 को क्राइम ब्रांच एवं थाना लंका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खेल रहे तीन अभियुक्त दिवाकर अग्रवाल, सिद्धार्थ मिश्रा व अभय प्रताप सिंह गिरफ्तार, कब्जे से रू0 6,23,000/- (छः लाख तेईस हजार रुपया) नगद व 06 अदद मोबाईल फोन बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भेलूपुर के नेतृत्व में दिनांक 05.10.2020 को क्राइम ब्रान्च वाराणसी व थाना लंका की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खेलते हुए तीन अभियुक्तों 1.दिवाकर अग्रवाल पुत्र स्व0 आनन्द स्वरुप नि0 मकान नं0 1/611 चौक पक्की थाना रामनगर वाराणसी, 2. सिद्धार्थ मिश्रा पुत्र राम प्रकाश मिश्रा निवासी 324/1 भगवानपुर कालोनी थाना लंका वाराणसी व 3. अभय प्रताप सिंह उर्फ मोनू पुत्र अच्यूतानन्द सिंह नि0 भगवानपुर कैलाशपुरी कालोनी थाना लंका वाराणसी को भगवानपुर कैलाशपुरी कालोनी से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 06 अदद मोबाईल फोन व रू0 6,23,000/- (छः लाख तेईस हजार रुपया) नगद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0655/2020 धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ के क्रम में पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि वाराणसी में हम लोग आईपीएल में सट्टा खेलवाने का काम करते है, हम लोग इसी घर में बैठकर मोबाईल से बात कर सट्टा का रेट तय करके आईपीएल मैचो में प्रतिदिन सट्टा खेलने व खेलवाने का काम करते है। सट्टे मे पैसा लगाने वालों से पैसा एकत्रित करने व उनके जीतने पर उनका पैसा पहुचाने का काम हम लोग करते हैं। यह सभी काम इसी घर से मोबाइल से वार्ता कर करते है।  रेट मैच के शुरुआत मे तय हो जाता है उसके अनुसार हार-जीत के मुताबिक पैसा वसूलते है। दिनांक 05.10.2020 को  रायल चैलेन्जर बैंगलोर व दिल्ली कैपिटल का मैच था, सभी पार्टियों से पैसा लगवाये थे, यह जो पैसा हम लोगों के पास से जो रुपये बरामद हुए है वह इसी आईपीएल मैच में लगे सट्टे के वसूली के पैसे हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. दिवाकर अग्रवाल पुत्र स्व0 आनन्द स्वरुप निवासी म0नं0-1/611 चौक पक्की रामनगर थाना रामनगर वाराणसी
2. सिद्धार्थ मिश्रा पुत्र डा0 रामप्रकाश मिश्रा नि0-म0न0-324/1 भगवानपुर कालोनी थाना लंका वाराणसी
3. अभय प्रताप सिंह उर्फ मोनू पुत्र स्व0 अच्यूतानन्द सिंह  निवासी भगवानपुर कैलाशपुरी कालोनी थाना लंका वाराणसी

*बरामदगी का विवरण-*
1. 06 अदद मोबाईल फोन
2. रू0 6,23,000/- (छः लाख तेईस हजार रुपया) नगद

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय (प्रभारी क्राइम ब्रांच), उ0नि0 अरुण प्रताप सिंह (सर्विलांस प्रभारी), हे0का0 पूनदेव सिंह, हे0का0 सुरेन्द्र मौर्य, का0 रामबाबू, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 विनय सिंह, का0 आलोक मौर्या, का0 शिवबाबू, का0 मृत्युन्जय सिंह, का0 अमित शुक्ला, का0 अनूप कुशवाहा, का0 बालमुकुन्द मौर्या व का0 सूरज सिंह क्राइम ब्रांच वाराणसी।
2. प्र0नि0 महेश पाण्डेय, उ0नि0 श्रीमन नारायण पाण्डेय, का0 अमित सिंह, का0 भानू प्रताप सिंह व का0 केतन कुमार मौर्या थाना लंका वाराणसी।

Report By Mr.Sandeep D.Choubey

RIPE NEWS LIVE (वाराणसी )

0 Response to "क्राइम ब्रांच एवं थाना लंका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खेल रहे तीन अभियुक्त को किया गिरप्तार !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article