पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर में कई जगह चोट के निशान मिलने की बात कही गई है !
बलरामपुर पीड़िता के शरीर पर मिले चोट के 10 निशान: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला के शरीर पर चोट के दस निशान मिले हैं. मौत का कारण ब्रेन हैमरेज और सदमे को बताया गया है. हालांकि पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने यौन हिंसा को लेकर कोई ओपिनियन नहीं दिया है.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) में कथित तौर पर रेप की वजह से जान गंवाने वाली 22 वर्षीय दलित महिला (22 year old Dalit woman) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (postmortem report) आ गई है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला के शरीर पर चोट के दस निशान मिले हैं.
मौत का कारण ब्रेन हैमरेज और सदमे को बताया गया है. हालांकि पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने यौन हिंसा को लेकर कोई ओपिनियन नहीं दिया है. रिपोर्ट में महिला के प्राइवेट पार्ट्स में क्लॉटिंग की बात कही गई है. टेस्ट के लिए वैजिनल स्वैब के नमूने ले लिए गए हैं.
हाथरस कांड के बाद दूसरी बड़ी घटना
गौरतलब है कि हाथरस के बाद बलरामपुर में ये दूसरी बड़ी घटना हुई. दलित के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया गया है. इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि युवती हाथ में ग्लूकोज ड्रिप के साथ रिक्शा से अपने काम से घर लौटी. इसके बाद उसके परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. आगे की जांच की जा रही है.
कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अचेत अवस्था में कॉलेज छात्रा अपने घर पहुंची थी. परिजनों ने अपहरण कर गैंगरेप की आशंका जताई थी. गैंसडी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव का ये पूरा मामला है.
दो आरोपी गिरफ्तार
बलरामपपुर पुलिस के मुताबिक, दोस्ती के बहाने लड़की को बुलाकर उससे रेप करने के आरोपी गैंसड़ी निवासी शाहिद और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की मानें को रेप की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने पहले लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. फिर बाद में एक रिक्शे पर बैठाकर उसे घर भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया.
Report By Mr.Sandeep D.Choubey
RIPE NEWS LIVE ( VARANASI )
0 Response to "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर में कई जगह चोट के निशान मिलने की बात कही गई है !"
Post a Comment