-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कमिश्नर और डीएम ने किया शुभारंभ !

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कमिश्नर और डीएम ने किया शुभारंभ !

संदीप चौबे की रिपोर्ट :-

वाराणसी/दिनांक 01 अक्टूबर, 2020(सू0वि0)

*संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कमिश्नर और डीएम ने किया शुभारंभ*

*1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान*

*स्वच्छता, कीटाणु नाशक दवाओं के छिड़काव, जन जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से हुई संचारी रोगों की व्यापक रोकथाम- कमिश्नर*

       कमिश्नर दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा मंडलीय कार्यालय से संचारी रोग नियंत्रण हेतु छिड़काव टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तर पर इस अभियान की लांचिंग आज लखनऊ से किया गया।
         01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जनपद में भी शुरुआत करते हुए आज छिड़काव करने वाले 40 लोगों की एक टीम को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इसी प्रकार पूरे जनपद में "संचारी रोगों पर सीधा वार" के संकल्प नारे के साथ टीमें गठित कर एण्टी लार्वा का छिड़काव करने का अभियान 31 अक्टूबर चलाया जाएगा।

Report By Mr.Sandeep D.Choubey

RIPE NEWS LIVE ( वाराणसी )

0 Response to "संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कमिश्नर और डीएम ने किया शुभारंभ !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article