-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के बयान से सवालों के घेरे में यूपी पुलिस, जानिये, मौत से पहले पीड़िता ने क्या क्या कहा !

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के बयान से सवालों के घेरे में यूपी पुलिस, जानिये, मौत से पहले पीड़िता ने क्या क्या कहा !

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के बयान से सवालों के घेरे में यूपी पुलिस, जानिये, मौत से पहले पीड़िता ने क्या क्या कहा

संदीप चौबे की रिपोर्ट :-

हाथरस रेप पीड़िता के बयान के बाद यूपी पुलिस के झूठ की कलई खुल गई है. सामने आये इस वीडियो मे रेप पीड़िता ने साफ कहा कि उसके साथ रेप हुआ है. पढ़िये रेप पीड़िता का पूरा बयान.

लखनऊ. हाथरस मामले में यूपी सरकार लगातार मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है. इस दुष्कर्म के मामले में पुलिस का बयान चौंकाने वाला है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का कहना है कि पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन पीड़िता के बयान का एक वीडियो सामने आया है, जो इस बयान पर सवाल उठा रहा है. इस वीडियो में पीड़िता साफतौर पर कह रही है कि मेरे साथ रेप हुआ है.


दुष्कर्म पीड़िता का पूरा बयान इस तरह है

इसे वीडियो में पीड़िता कह रही है कि ''एक महीना पहले भी मेरा रेप करने की कोशिश की. तब मैं बच गई. रवि (आरोपी) फोन पर कह रहा था, कुछ हुआ नहीं. तब भाग गया था. उस दिन रेप हुआ. वही दोनों थे. बाकी सब मम्मी को देखकर भाग गए थे. थोड़ा होश था. मम्मी ने मुंह में पानी डाला पूछा क्या हुआ? रेप हुआ.


एडीजी का बयान-नहीं हुआ था दुष्कर्म


इस बयान के बाद यूपी पुलिस सवालों के कटघरे में है, यही नहीं, एडीजी प्रशांत कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुये कहा था कि रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के ये बयान यूपी पुलिस की विश्वसनीयता पर भी सलाविया निशान लगा रहा है.

Report By Mr.Sandeep D.Choubey

RIPE NEWS LIVE ( VARANASI )

0 Response to "हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के बयान से सवालों के घेरे में यूपी पुलिस, जानिये, मौत से पहले पीड़िता ने क्या क्या कहा !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article