बिजली हड़ताल का विरोध होना चाहिए, प्रदेश सरकार हड़ताल करने वालों के खिलाफ कारवाई करें !
*बिजली हड़ताल का विरोध होना चाहिए, प्रदेश सरकार हड़ताल करने वालों के खिलाफ कारवाई करें*
संदीप चौबे की रिपोर्ट :-
हम उपभोक्ता हैं, बिल देते हैं हड़ताल करनी है तो विभागों में ताला लगाइए, काम पर मत आइए,ऑफिस में मत जाइए, *हड़ताल से जनता को प्रभावित करने का क्या अधिकार है*
*माननीय उच्च न्यायालय को स्वत संज्ञान लेना चाहिए*
जनता को मिलकर बिजली विभाग के अधिकारियों ,अभियंता, लाइनमैन, का विरोध करना चाहिए।
इनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए कि पिछले वर्षों में इन्होंने कितनी मोटी रकम कमाया है।
क्या जनता को विद्युत विभाग के लाइन मैन, इंजीनियर और बड़े पद पर स्थापित लोगों के वेतन और भत्तों की जानकारी है। नहीं।अधिक वेतन भत्ते पाकर मोटे हो गए हैं अधिकारी, कर्मचारी।काम ना के बराबर करते हैं।
१- आपको किसी भी सबस्टेशन, फीडर पर एक भी स्थाई कर्मचारी कभी नहीं मिलेंगे।
२-एक लाइनमैन अपने नीचे कई लाइनमैनों को रख लिया है। असली लाइनमैन कभी भी खंभे पर नहीं चढ़ता।
३-असली इंजीनियर को जनता एक पोल के पास कभी नहीं देख पाती, बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के एक खंभा भी जनता के समाधान के लिए नहीं लगता।
४-आपका बिल गलत आया हो दौड़ते दौड़ते परेशान हो जाएंगे जब तक ऊपरी घूस नहीं खिलाएंगे।
५-ट्रांसफार्मर जलने पर आज दिन, 2 दिन में आकर नया लग जाता है।
अन्यथा लोग चंदा करके ट्रांसफार्मर उतारते और अपने वाहन से ले जाते और ले आते थे।
५-विद्युत विभाग आज भी सफेद हाथी है।
६-आखिर क्यों बिजली विभाग के कर्मचारी से लेकर अभियंता तक को नि:शुल्क बिजली चाहिए? जनता का काम करने की एवज में घुस चाहिए?
क्या जनता, छोटे उपभोक्ता, किसान निशुल्क बिजली के हकदार नहीं है।
लटकते झूलते तारों को आपने देखा ही होगा,जर्जर खंभे भी आपके गली मोहल्ले में खड़े होंगे।
*वर्तमान सरकार ने बेहतर विद्युत व्यवस्था की। गांव-गांव बिजली पहुंची,बस्ती में अलग, पंप सेट के लिए अलग, कारखानों के लिए अलग से सप्लाई की गई*.
*किसान अब रात में खेत की सिंचाई करने नहीं जाता।अब न तो उसे करंट लगती है,न उसे सांप बिच्छू का डर होता है,वह अब दिन में सिंचाई करता है*.
*विद्युत महंगा होने का जनता में भ्रम फैलाया जाता है, आज ट्रेन, प्लेन का टिकट इंटरनेट, कंप्यूटर,मोबाइल से मिलता है तो क्या वह महंगा हो गया, नहीं, बल्कि जनता को सुविधाएं मिलने लगी, टिकट खिड़की की भीड़ व दलालों के चंगुल से यात्री मुक्त हुआ*
जनता अपने हक, सस्ती बिजली की मांग करें,न कि हड़ताल के कारण बिजली कर्मचारियों,अधिकारियों का समर्थन करें। कल यही बिजली वाले आपके घर आएंगे और जांच, पावर बढ़ाने, के नाम पर आपको धमकायेगें, परेशान करेंगे।
Report By Mr.Sandeep D.Choubey
RIPE NEWS LIVE ( वाराणसी )
0 Response to "बिजली हड़ताल का विरोध होना चाहिए, प्रदेश सरकार हड़ताल करने वालों के खिलाफ कारवाई करें !"
Post a Comment