-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
'बाहुबली धनंजय की पत्नी के करीबियों को मिल रहे टेंडर', निषाद पार्टी के MLA का आरोप, कहा- अफसरों की मिलीभगत से चल रहा खेल।

यूपी में सरकार किसी की भी हो, मगर खनन में खेल हर सरकार में होता रहा है। मायावती, अखिलेश यादव के बाद योगी सरकार में भी खनन और पर्यावरण ऐसे विभाग है। जिनके साथ तमाम विवाद और आरोप आए दिन देखने सुनने को मिलते रहते हैं। प्रदेश में पिछले 6 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में हैं, मुख्यमंत्री होने के साथ ही खनन विभाग के मंत्री भी वो खुद ही हैं।

मगर, खनन विभाग के दामन पर भ्रष्टाचार के आरोप वैसे ही लग रहे हैं, जैसे पिछली सरकारों में लगते रहे हैं। अब निषाद पार्टी के MLA रमेश सिंह ने जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

रमेश सिंह बोले- टेंडर प्रक्रिया महज शो केस बनकर रह गई है
जौनपुर की शाहगंज सीट से विधायक निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि जिला पंचायत में जनहित से जुडे़ सभी काम जिला पंचायत अध्यक्ष के लोगों को मिल रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया, तो महज शो केस बनकर रह गई है। बालू, गिट्‌टी, मोरंग, मिट्‌टी के सभी कामों में ठेकेदार फर्जी रवन्ना लगा रहे हैं। इससे सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है। ये सभी काम अफसरों की मिलीभगत से ही संभव है।

''शिकायत पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई''
प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह के बेटे रमेश सिंह ने अवैध खनन, पंचायती राज विभाग, SGST और जिला पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार पर नियम-51 के तहत विधानसभा में सवाल उठाया। उन्होंने विधानसभा में IGRS के जरिए की गई शिकायतों का जिक्र किया। कहा कि किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सवाल का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को विशेष जांच का निर्देश दिया। इस बारे में 9 अगस्त यानी आज विधानसभा में चर्चा होगी।

'बाहुबली धनंजय की पत्नी के करीबियों को मिल रहे टेंडर':निषाद पार्टी के MLA ने लगाए आरोप, कहा- अफसरों की मिलीभगत से चल रहा खेल

लखनऊएक घंटा पहलेलेखक: ममता त्रिपाठी

यूपी में सरकार किसी की भी हो, मगर खनन में खेल हर सरकार में होता रहा है। मायावती, अखिलेश यादव के बाद योगी सरकार में भी खनन और पर्यावरण ऐसे विभाग है। जिनके साथ तमाम विवाद और आरोप आए दिन देखने सुनने को मिलते रहते हैं। प्रदेश में पिछले 6 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में हैं, मुख्यमंत्री होने के साथ ही खनन विभाग के मंत्री भी वो खुद ही हैं।

मगर, खनन विभाग के दामन पर भ्रष्टाचार के आरोप वैसे ही लग रहे हैं, जैसे पिछली सरकारों में लगते रहे हैं। अब निषाद पार्टी के MLA रमेश सिंह ने जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी हैं।
जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी हैं।
रमेश सिंह बोले- टेंडर प्रक्रिया महज शो केस बनकर रह गई है
जौनपुर की शाहगंज सीट से विधायक निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि जिला पंचायत में जनहित से जुडे़ सभी काम जिला पंचायत अध्यक्ष के लोगों को मिल रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया, तो महज शो केस बनकर रह गई है। बालू, गिट्‌टी, मोरंग, मिट्‌टी के सभी कामों में ठेकेदार फर्जी रवन्ना लगा रहे हैं। इससे सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है। ये सभी काम अफसरों की मिलीभगत से ही संभव है।

रमेश सिंह निषाद पार्टी से जौनपुर शाहगंज से विधायक हैं। अपनी पार्टी के खिलाफ उन्होंने मुद्दा उठाया है।
रमेश सिंह निषाद पार्टी से जौनपुर शाहगंज से विधायक हैं। अपनी पार्टी के खिलाफ उन्होंने मुद्दा उठाया है।
''शिकायत पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई''
प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह के बेटे रमेश सिंह ने अवैध खनन, पंचायती राज विभाग, SGST और जिला पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार पर नियम-51 के तहत विधानसभा में सवाल उठाया। उन्होंने विधानसभा में IGRS के जरिए की गई शिकायतों का जिक्र किया। कहा कि किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सवाल का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को विशेष जांच का निर्देश दिया। इस बारे में 9 अगस्त यानी आज विधानसभा में चर्चा होगी।

यह फोटो धनंजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से 14 जून को ट्वीट की थी। वह राजभर के घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष कला सिंह रेड्डी बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी है। धनंजय सिंह अपने कारनामों से वैसे ही सुर्खियों में बने रहते हैं। रमेश सिंह निषाद पार्टी से विधायक हैं। निषाद पार्टी राज्य में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। इस लिहाज से रमेश सिंह ने अपनी ही सरकार के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्‌ठा खोल दिया है। जिससे योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के दावे को झटका लगा है।

NGT कर रही अवैध खनन की जांच
अभी कुछ दिनों पहले ही गोंडा में अवैध खनन को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर अवैध खनन के जांच के आदेश जारी किए हैं। शिकायतकर्ता ने खनन निदेशक रौशन जैकब से भी इस बाबत कई बार शिकायत की। मगर, उन्होंने किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। 2004 बैच की IAS रौशन जैकब जून 2018 से खनन निदेशक हैं।

गोंडा में मिला अवैध बालू का बड़ा भंडार
हैरत की बात ये है कि जिन गांवों में अवैध खनन की शिकायत NGT में की गई थी, जिलाधिकारी गोंडा को महज दो दिन बाद उन्हीं गांवों में बहुत बड़ी मात्रा में अवैध बालू के भंडार भी मिल गए। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि अवैध बालू का कोई मालिक सामने नहीं आया है।

अफसरों की नाक के नीचे इतना बड़ा अवैध बालू का भंडारण हो गया किसी को पता तक नहीं चला? शिकायतकर्ता ने भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर अवैध खनन का आरोप लगाया है। जिस पर NGT ने एक महीने में रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

0 Response to "'बाहुबली धनंजय की पत्नी के करीबियों को मिल रहे टेंडर', निषाद पार्टी के MLA का आरोप, कहा- अफसरों की मिलीभगत से चल रहा खेल।"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article