-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
न्यायालय के आदेश पर शिवपुर थाने में चौदह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज !

न्यायालय के आदेश पर शिवपुर थाने में चौदह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज !

संदीप चौबे की रिपोर्ट :-
न्यायालय के आदेश पर शिवपुर थाने में चौदह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करना पड़ा भारी

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ बीते कुछ माह पुर्व पड़ोस में रह रहे कथित कुछ लोगो द्वारा दिन में जमीन हड़पने व घर से बेदखल करने की नियत से हमला कर दिया उक्त समय महिला घर में नाबालिग बेटी व अपनी सास के साथ घर की साफ सफाई कर रही थी। तभी पड़ोस में रह रहे चौदह लोगों द्वारा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए अश्लील हरकत करते हुए हमला कर दिया। और सोने की चैन व 15000 नगदी लूट लिया। तत्पश्चात ज्ञात हो कि पीड़िता ने इंसाफ के लिए मेडिकल मुआयना करा कर थाने से लगायत पुलिस के आला अधिकारियों तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दर-दर गुहार लगाई। लेकिन कोई परिणाम न मिलने पर अंततः न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसके तहत न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित किया। न्यायालय के आदेश पर शिवपुर पुलिस एफ0आई0आर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।
Report By Mr.Sandeep D.Choubey
RIPE NEWS LIVE ( VARANASI )

0 Response to "न्यायालय के आदेश पर शिवपुर थाने में चौदह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article