-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
रामेश्वर तीर्थ धाम का हाल -बेहाल,न तो पानी ना ही सफाई !

रामेश्वर तीर्थ धाम का हाल -बेहाल,न तो पानी ना ही सफाई !

संदीप चौबे की रिपोर्ट :-

*रामेश्वर तीर्थ धाम का हाल -बेहाल,न तो पानी ना ही सफाई*।
*******************
*तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं नदारद,खुले बाजार से करा रहे उपचार।
**पैर में पड़ गए छाले,दवा सुविधा नदारद।
**महंत व पुजारी रामेश्वर ने तत्काल मेडिकल टीम की किया मांग।
************************


*रामेश्वर।* अधिकमास में पंचक्रोशी तीर्थ यात्रियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष व्यवस्था न कराए जाने से तीर्थ यात्रियों को घोर परेशानियां शुक्रवार को उठानी पड़ी। स्वीपर के न होने से धर्मशालाओं व शौचालय की सफाई नहीं रही तो दूसरी ओर पीने के पानी की किल्लत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से "स्वास्थ्य शिविर" की सुविधा मुहैया न कराए जाने से यात्री  बेहाल रहे। पैदल नंगे पांव चलकर यात्रा करने से अधिकांश यात्रियों के पैरों में फफोले, घाव व दर्द होने से कराहते रहे। जबकि हर बार रामेश्वर महादेव धाम में पीएचसी सेवापुरी की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर हर प्रकार  का उपचार किया जाता रहा।यात्रा में मिर्जापुर ,सन्त रविदास नगर, जलालपुर जौनपुर, चोलापुर , चौबेपुर, सिंधोरा, चिरईगांव ,आयर , महमूरगंज ,आशापुर ,सारनाथ मढ़वा से सैकड़ो की संख्या में पहुंचे यात्रियों में से कुछ पैरों में चोट व दर्द से पीड़ित निजी चिकित्सको से पट्टी व दवाएं ली। 9 दिन शेष बचे यात्रा के दिनों में राधा -कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रास बाबा ,रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी ने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से स्वीपर की तैनाती कर सफाई , पानी की उपलब्धता व "स्वास्थ्य शिविर "खोलवाकर तीर्थयात्रा के भक्तों को दर्द से राहत दिलाने की मांग की है।

Report By Mr.Sandeep D.Choubey

RIPE NEWS LIVE  ( VARANASI )


0 Response to "रामेश्वर तीर्थ धाम का हाल -बेहाल,न तो पानी ना ही सफाई !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article