-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने से निधन, फिल्मों और आइटम नंबर्स में आई थीं नजर !

एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने से निधन, फिल्मों और आइटम नंबर्स में आई थीं नजर !

एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने से निधन, फिल्मों और आइटम नंबर्स में आई थीं नजर

संदीप चौबे की रेपोर्ट :-

सूत्रों की मानें तो किडनी फेल होने से उनका निधन हुआ. एक्ट्रेस काफी कष्ट में थी. एक्ट्रेस इंडस्ट्री में करीब एक दशक से सक्रिय थीं. उन्होंने साल 2012 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म लाइफ की तो लग गई से की थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में काम किया था. इसी के साथ उन्होंने कुछ आइटम नंबर्स भी किए थे. मिष्टी के अचानक निधन से उनके फैन्स और जानने वाले काफी हैरान हैं. एक्ट्रेस किडनी संबंधी समस्या से जूझ रही थीं और इलाज भी करा रही थीं. एक्ट्रेस ने शुक्रवार रात बेंगलुरु में आखिरी सांस ली.  

सूत्रों की मानें तो किडनी फेल होने से उनका निधन हुआ. एक्ट्रेस काफी कष्ट में थीं. एक्ट्रेस इंडस्ट्री में करीब एक दशक से सक्रिय थीं. उन्होंने साल 2012 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म लाइफ की तो लग गई से की थी. इसके अलावा वे कुछ फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में नजर आईं. मगर फिल्मों उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में काम नहीं मिला.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा कंट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में रहीं. मिष्टी पर कई सारे गंभीर आरोप लगे थे. उनपर साल 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था. उनके घर की जब तलाशी ली गई तो वहां से कई सारी सीडियां और टेप बरामद हुए थे. पुलिस ने छापेमारी के दौरान उन्हें हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ा था. 

कई सारे स्टार्स 2020 में हुए रुखसत

यहां तक कि पुलिस ने मिष्टी मुखर्जी के परिवार भी इस सिलसिले में फंसा था. एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली फिल्मों में भी काम किया था. एक्ट्रेस के परिवार में अब उनके पैरेंट्स और उनके भाई बचे हैं. बता दें कि साल 2020 किसी भी तरह से किसी के लिए भी अच्छा नहीं जा रहा है. इस 2020 में लॉकडाउन के दौरान ही इतने सारे स्टार्स और सेलेब्स हमें हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं. इसमें नया नाम मिष्टी मुखर्जी का भी जुड़ गया है.

Report By Mr.Sandeep D.Choubey

RIPE NEWS LIVE ( वाराणसी )

0 Response to "एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने से निधन, फिल्मों और आइटम नंबर्स में आई थीं नजर !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article