-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
UP में 5 पीपीएस अफसरों के तबादले, 2 एडीजी के स्टाफ अफसर भी बदले !

UP में 5 पीपीएस अफसरों के तबादले, 2 एडीजी के स्टाफ अफसर भी बदले !

संदीप चौबे की रिपोर्ट :-

*UP में 5 पीपीएस अफसरों के तबादले, 2 एडीजी के स्टाफ अफसर भी बदले*

*लखनऊ*
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूती देने के लिए शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनात एडीजी लखनऊ तथा प्रयागराज जोन के स्टाफ अफसर भी हैं। प्रदेश शासन ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में तैनात एएसपी केके गौतम को महोबा, महोबा में इसी पद पर तैनात रहे वीरेंद्र कुमार को लखनऊ में एडीजी महिला एवं बाल कल्याण का स्टाफ अफसर बनाया गया है। लखनऊ में एडीजी जोन के स्टाफ अफसर चिरंजीव मुखर्जी को एएसपी सोशल मीडिया सेल, डीजीपी हेड क्वार्टर के पद पर तैनात किया गया है। स्टाफ अफसर एडीजी पीएसी, एएसपी शशिकांत को एडीजी लखनऊ जोन का स्टाफ अफसर बनाया गया है। सहायक सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज के पद पर तैनात रहे देवेश कुमार शर्मा को एडीजी प्रयागराज जोन का स्टाफ अफसर बनाया गया है।

Report By Mr.Sandeep D.Choubey

RIPE NEWS LIVE ( VARANASI )

0 Response to "UP में 5 पीपीएस अफसरों के तबादले, 2 एडीजी के स्टाफ अफसर भी बदले !"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article