Agra में ताजमहल की दीवार से टकराई यमुना, लगातार बढ़ रहा पानी।
Tuesday, 18 July 2023
Comment
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. यमुना नदी का जलस्तर अब 499 ft तक पहुंच गया है. यह मिड डेंजर लेवल है. मौजूद वक्त में ताजमहल का दशहरा घाट, दाऊ दयाल मंदिर परिसर पानी से लबालब भर गया है. ताजमहल की यमुना किनारे बनी दीवार दो फीट तक पानी में डूब गई है. ताजमहल के पार्श्व में ताजव्यू पॉइंट में भी यमुना नदी का पानी भर गया है. ताजव्यू पॉइंट में पानी भरने के बाद व्यू पॉइंट को आम पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है. साथ ही ताजमहल के पीछे महताब बाग के पास में बनी ताज सुरक्षा पुलिस चौकी में भी यमुना नदी का पानी भर गया है.
धीरे-धीरे बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
यमुना का पानी चौकी में पहुंचने के बाद वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अपने-अपने सामान को लेकर पास मे बनी अस्थाई चौकी पर चले गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना का जलस्तर आज से 13 साल पहले इतना देखा गया था. लेकिन इस बार यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों के मन मे दहशत पैदा हो रही है.
0 Response to "Agra में ताजमहल की दीवार से टकराई यमुना, लगातार बढ़ रहा पानी।"
Post a Comment