विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA क्यों रखा गया? जानें इसके सियासी मायने।
Tuesday, 18 July 2023
Comment
बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक से एक बड़ी खबर सामने आई है। विपक्षी दलों ने अपने नए गठबंधन का नाम 'INDIA' (इंडिया) रखा है। इसका आधिकारिक एलान भी हो चुका है। इंडिया का पूरा नाम होगा- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस। बैठक में शामिल विपक्षी दलों के कई नेताओं ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। खैर, इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया ही रखने का मन क्या बनाया है? इसके पीछे विपक्ष की क्या सियासत है? आइए समझते हैं...
पहले जानिए गठबंधन के नाम की चर्चा कैसे शुरू हुई?
विपक्षी दलों की बैठक बेंगलुरु में हुई। नाम पर चर्चा के बाद एक-एक करके दलों के नेताओं और पार्टियों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट किए जाने लगे। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने लिखा, 'विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है!'
I - Indian
N - National
D - Developmental
I - Inclusive
A - Alliance
अब भाजपा को INDIA कहने में भी पीड़ा होगी! लगा दी।
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसको लेकर ट्विट किया। उन्होंने लिखा, 'तो अब 2024 में टीम इंडिया बनाम टीम एनडीए... चक दे इंडिया।'
0 Response to "विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA क्यों रखा गया? जानें इसके सियासी मायने।"
Post a Comment