-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
DM दिव्या मित्तल ने किया विधवा महिला व उसके बच्चों की मदद।

DM दिव्या मित्तल ने किया विधवा महिला व उसके बच्चों की मदद।



मीरजापुर | माह के प्रथम शनिवार को तहसील सदर मिर्जापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित आए | उसी अनुक्रम में एक असहाय विधवा महिला अर्चना द्वारा जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का पैर पकड़कर रोने लगी तो जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भावुक होकर उसे उठाते हुए उसकी सारी समस्याएं उसे चुप कराते हुए सुनी और आनन-फानन में महिला व उसके बच्चों को गेहूं चावल व कुछ नगद रूपये प्रदान किए | तत्पश्चात उसका विधवा पेंशन व बाल सेवा योजना में पंजीकरण के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया इस प्रकार का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का व्यवहार देखकर लोगों ने सराहना भी व्यक्त की | यदि इसी तरह से यदि जनपद मिर्जापुर के जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की तरह प्रत्येक जिलों में जिलाधिकारी हो तो बदलते प्रदेश की तस्वीर कुछ और ही होगी |

संवाददाता - निर्मल दुबे मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

0 Response to "DM दिव्या मित्तल ने किया विधवा महिला व उसके बच्चों की मदद।"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article