-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
अब 11 अगस्त को होगी ज्ञानवापी केस की सुनवाई,वादी पक्ष के नहीं पहुंचने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी तारीख।

अब 11 अगस्त को होगी ज्ञानवापी केस की सुनवाई,वादी पक्ष के नहीं पहुंचने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी तारीख।

ज्ञानवापी में उर्स करने और चादर चढ़ाने की मांग वाली याचिका पर अब 11 अगस्त को होगी। बुधवार को इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन वादी पक्ष कोर्ट में उपस्थित ही नहीं हुआ। जबकि, प्रतिवादी पक्ष कोर्ट में पहुंचा था। जिसके बाद कोर्ट ने केस की सुनवाई के लिए तारीख दे दी।

मजार पर चादर चढ़ाने की मांग

एक महीने की छुट्‌टी के बाद कोर्ट खुलने के दूसरे दिन आज इस मामले की सुनवाई की तारीख थी। ज्ञानवापी परिसर में उर्स मनाने और 3 मजारों पर चादर चढ़ाने, फातिहा पढ़ने की मांग को लेकर यह सुनवाई (सीनियर डिवीजन) महेंद्र नाथ पांडेय की कोर्ट में होनी थी। यह याचिका मुख्तार अहमद समेत 4 वादियों ने पिछले साल दाखिल की थी।

मुस्लिम पक्ष की मांग है कि उन्हें मजार पर चादर चढ़ाने, फातिहा पढ़ने और उर्स आयोजन समेत सभी धार्मिक क्रियाकलापों की परमिशन दी जाए। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद और जिला प्रशासन और अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।

मुख्तार अहमद समेत इन लोगों ने दायर की है याचिका

वाराणसी के लोहता निवासी मुख्तार अहमद अंसारी, कच्चीबाग निवासी अनीसुर रहमान सहित 3 अन्य लोगों ने कोर्ट में यह याचिका दायर की थी। इस मामले में मुस्लिम पक्ष का कहना है कि प्रतिवादी पक्ष के साथ ही राज्य सरकार, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी, वाराणसी डीएम और पुलिस कमिश्नरेट को आदेश दिया जाए कि वे उर्स जैसे कार्यक्रम को होने से यहां पर कोई रोक-टोक न करें।




0 Response to "अब 11 अगस्त को होगी ज्ञानवापी केस की सुनवाई,वादी पक्ष के नहीं पहुंचने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी तारीख।"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article