-->

Advertisement

Advertisement
Advertisement
PM मोदी बोले- सरकारें बहुमत से बनती हैं, देश सबके प्रयास से चलता है; कांग्रेस को जमकर घेरा।

PM मोदी बोले- सरकारें बहुमत से बनती हैं, देश सबके प्रयास से चलता है; कांग्रेस को जमकर घेरा।


विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक हो रही है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमारे 38 सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है।

PM मोदी का विपक्ष पर तंज
PM मोदी ने कहा कि जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है। 

एनडीए की बैठक के दौरान पीएम मोदी का संबोधन
पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से देश से विकास, इस मंत्र के साथ एनडीए ने हमेशा काम किया है। मैं नए साथियों का हृदय का स्वागत करता हूं। एनडीए के 25 वर्षों की यात्रा के साथ एक और सुखद संयाग जुड़ा है। यह वह समय है , जब हमारा देश आने वाले 25 साल के लिए बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। यह लक्ष्य विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का है। इस अहम कालखंड में एनडीए की बहुत बड़ी भूमिका है। यह नई ऊर्जा से भरी हुई।

उन्होंने कहा कि एनडीए का मतलब है- एन से न्यू इंडिया, डी से डेवलप नेशन और डी से एसपिरेशनल पीपल विजन। सभी विश्वास एनडीए पर है। अर्थशास्त्री से लेकर कई अहम लोग भी यही मानते हैं। सरकारें बहुमत से बनती हैं, लेकिन देश सबके प्रयास से चलता है। ऐसे में एनडीए सबके प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जो भी गठबंधन नकारात्मकता के साथे बने वह कभी सफल नहीं हो पाए। अतीत में कांग्रेस ने कई सरकारें बनाई और बिगाड़ी। कांग्रेस ने गठबंधन का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए। इन सब के बीच एनडीए का गठन किया गया। एनडीए किसी के विरोध के लिए या किसी को सत्ता से हटाने के लिए नहीं बना था, इसका गठन देश में स्थिरता लाने के लिए किया गया था। 

शुरु हुई राजग की बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक मंगलवार को यहां स्थित एक पंचसितारा होटल में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में भाग लेने पहुंचे। यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के ई पलानीस्वामी सहित कुछ अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस बैठक में 38 दलों के शामिल हो रहे हैं।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब विपक्षी दलों ने आज ही बेंगलुरू में अपनी दूसरी बैठक की और अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है। बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया।

' INDIA' से मुकाबला करने के लिए बनेगी रणनीति
2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए NDA के नेताओं की बैठक शुरू हुई, इस दौरान NDA के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को माला पहनाई गई। बैठक में 38 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।

0 Response to "PM मोदी बोले- सरकारें बहुमत से बनती हैं, देश सबके प्रयास से चलता है; कांग्रेस को जमकर घेरा।"

Post a Comment

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article